Bihar Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates in Hindi : Bihar Election 2024 Live Updates बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। बिहार में पीएम मोदी की गारंटी चली या तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावा पड़ा भारी?

LIVE UPDATE
पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव को पुलिस ने किया नजरबंद –
पूर्णिया लोक सभा से वोट की गिनती शुरू हो गई। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। प्रशासन द्वारा अनहोनी की घटना न हो। इसको देखते हुए पूर्णिया लोक सभा सेपप्पू यादव के समर्थक और करीबी राजेश कुमार यादव को घर पर पहुंचकर नजर बंद कर लिया है।
इसकी जानकारी खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थक राजेश कुमार ने फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए दिया है। सोशल मीडिया के अनुसार राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया प्रशासन का मनमानी मेरे आवास पर दर्जनों पुलिस पहुंचे और हमें घर में किया नजरबंद मतगणना केंद्र पर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा नजर बंद करना लोकतंत्र की हत्या है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे हैं।
पहला रुझान में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे। एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पहले राउंड में 21867 मत प्राप्त हुए। वहीं राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 13928 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 680 मत प्राप्त हुए।
Bihar Election 2024 Live Updates -40 में से 38 सीटों पर आया रुझान, पप्पू यादव पूर्णिया से आगे चल रहे
बिहार की 38 सीटों पर रुझान आ चुका है। 31 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 7 सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा, पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती, पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव, बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह, सारण सीट से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं।
Bihar Election 2024 Live Updates –27 सीटों पर आया रुझान।
बिहार की 27 सीटों का रुझान आया गया है। ईवीएम खुल चुका है। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। 27 सीटों पर रुझान सामने आया है। इसमें 20 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वही राजद छह सीटों पर आगे चल रहा। पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव आगे चल रही है। लालू प्रसाद की दोनों बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं।
Bihar Election 2024 Live Updates – बिहार की नौ सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे दिख रहे हैं। महागठबंधन के भी चार प्रत्याशी आगे हैं। यह चारों कांग्रेस के हैं। एक सीट का रुझान अन्य के खाते में है |
Live Upadtes ke liye
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result –
राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।